कंपनी का group cover नौकरी तक ही रहता है — नौकरी बदली, छूटी या रिटायर हुए तो cover ख़त्म; उसकी सीमा भी अक्सर पूरे परिवार में बँटी होती है। 907 आपकी अपनी पॉलिसी है, 15 साल तक तय प्रीमियम पर, और यह बिल के अलावा तय रकम देता है — इसलिए दोनों साथ चलते हैं।
हाँ, यह mediclaim की जगह नहीं, उसके साथ है। Mediclaim अस्पताल का बिल चुकाता है; 907 भर्ती के हर दिन तय नकद, सर्जरी पर तय रकम देता है — चाहे mediclaim ने पूरा बिल दे दिया हो। यह पैसा घर के ख़र्च, आय के नुकसान, यात्रा और उन चीज़ों में काम आता है जो mediclaim नहीं देता।
907 fixed benefit प्लान है — असली ख़र्च कितना भी हो, पॉलिसी में तय रकम मिलती है (रोज़ाना लाभ × दिन, सर्जरी पर 100× IDB तक आदि)। Mediclaim बिल के हिसाब से भुगतान करता है।
मुख्य बीमित (18–65 वर्ष), पति/पत्नी (18–65), बच्चे (90 दिन से 20 वर्ष) और माता-पिता (18–65)। माता-पिता दोनों जीवित और योग्य हों तो दोनों या कोई नहीं; बच्चे सब या कोई नहीं — शुरू में ही।
₹2,500 से ₹10,000 तक, ₹500 के गुणक में। पति/पत्नी का IDB मुख्य बीमित से ज़्यादा नहीं; बच्चे और माता-पिता बराबर IDB पर। एक व्यक्ति की सभी 907 पॉलिसी मिलाकर अधिकतम ₹10,000। ₹4,000 या ज़्यादा पर प्रीमियम में छूट मिलती है।
ICU में भर्ती के हर दिन रोज़ाना लाभ का दोगुना। पहले वर्ष 30 दिन, फिर हर वर्ष 90 दिन, पूरी अवधि में 900 दिन तक।
Major Surgical Benefit Sum Assured = रोज़ाना लाभ का 100 गुना। 263 सूचीबद्ध सर्जरी पर श्रेणी के हिसाब से 100%, 60%, 40% या 20%; साथ में अस्पताल नकद और ₹1,000 ambulance। श्रेणी 1–2 की सर्जरी पर पूरे परिवार का 1 साल का प्रीमियम माफ़।
हर 3 लगातार बिना-दावे वर्षों पर हर सदस्य का रोज़ाना लाभ शुरुआती IDB के 10% से बढ़ता है — कोई ऊपरी सीमा नहीं, प्रीमियम नहीं बढ़ता। किसी भी सदस्य का दावा हो तो 3 साल की गिनती फिर से शुरू; जो बढ़ चुका वह बना रहता है।
बीमारी पर 90 दिन (दुर्घटना पर कोई waiting नहीं)। मोतियाबिंद, पथरी, हर्निया, घुटना बदलना, बवासीर आदि 23 तय बीमारियों पर 2 साल।
पॉलिसी से 36 महीने पहले तक पता चली या जिसकी सलाह/इलाज हुआ, वह बीमारी तभी कवर होगी जब proposal में बताई जाए और LIC स्वीकार करे। सेहत की हर जानकारी सही भरें।
Auto Health Cover: बाकी सदस्यों के आगे के सभी base प्रीमियम माफ़ और उनका cover जारी रहता है (अगली वर्षगाँठ से)।
नहीं — यह शुद्ध स्वास्थ्य सुरक्षा है: परिपक्वता, मृत्यु, surrender या loan लाभ नहीं। प्रीमियम सालाना या छमाही (×0.5090), grace 30 दिन, revival 5 वर्ष के अंदर, free look 30 दिन।
© ParasMoney Partner · Paras Kumar Sharma, Financial Advisor (MDRT) · 📞 9709602222 · Advisor AI Mitra app · LIC पर 907